जिले के 348 ग्राम संगठनों में महिला संवाद सफलतापूर्वक संपन्न

जिले के 348 ग्राम संगठनों में महिला संवाद सफलतापूर्वक संपन्न

87 हज़ार से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी सहरसा . महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अपनी आकांक्षाओं व सुझावों को सरकार तक पहुंचा रही हैं. उन्हें भरोसा है कि उनके विचारों को नीतियों में जगह मिलेगी. इसी कड़ी में शुक्रवार को कहरा प्रखंड के बरियाही पंचायत में नीलकमल जीविका महिला ग्राम संगठन के संवाद कार्यक्रम में शामिल खैरुन खातून ने कहा कि सरकार की नीतियों ने हमें बोलने का मंच दिया है. अब हम अपनी मांगों को खुलकर रख सकते हैं. योजनाओं का लाभ लेकर हमने अपने जीवन को बेहतर बनाया है. महिला संवाद ने हमें अपनी बात रखने का आत्मविश्वास दिया है. शुक्रवार को जिले में 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अब तक जिले में 348 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है. इन संवादों में 87 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है. महिलाएं ना केवल अपने अनुभव साझा कर रही हैं. बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं. संवाद कार्यक्रम के दौरान वे अपनी आकांक्षाओं एवं गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रही हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं आधारभूत संरचनाओं में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा व्यक्त किए गये विचार एवं सुझावों को सरकार द्वारा संकलित किया जा रहा है. यह प्रक्रिया नयी नीतियों के निर्माण एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक होगी. इस पहल से ना केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है. बल्कि वे अपने अधिकारों एवं सामुदायिक विकास के प्रति अधिक सजग हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >