भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण महासभा ने की बैठक सहरसा. ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डब्बू मिश्रा की अध्यक्षता एवं मधुकांत झा, संजय मिश्रा, मुरादपुर मुखिया राहुल झा के संयोजन में रविवार को देव पैलेस में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार परशुराम चौक पर भव्य तरीके से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अगामी 20 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा. कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने कहा कि शहर में ओवरब्रिज बनने से सड़क अवरुद्ध है. इसलिए सर्व समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि भव्य तरीके से परशुराम चौक बनगांव में जन्मोत्सव मनाया जायेगा. मौके पर युवा समाजसेवी रोहित झा, पूर्व मुखिया दीप नारायण ठाकुर, सचिव सुमन समाज,गोपाल झा, पारस कुमार झा, महेश झा, अमित कुमार उर्फ बाबू झा, मनी राज, बिट्टू झा, अनंत झा रौशन, राणा झा, शशांक शेखर, वीर झा, राहुल झा, टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा, अनमन झा, कौशल ठाकुर, सुर्यानंद, प्रशांत, शंकर चौधरी, कुंदन जी, सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.
20 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
20 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
