श्रीमद भागवत महापुराण को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

कलश शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे ढोल नगाड़ों के धुन पर बच्चे व युवा नाचते गाते नजर आये.

कन्याओं ने शोभायात्रा में लिया भाग, रायपुरा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण की हुई शुरुआत सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भौरा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा व ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया. इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पंडितों ने कलश की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई गयी. जिसके बाद कलश शोभायात्रा को मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं ने रवाना किया. शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंची. जहां कन्याओं ने कलश को स्थापित किया. कलश शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे ढोल नगाड़ों के धुन पर बच्चे व युवा नाचते गाते नजर आये. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया. शोभायात्रा के अंत में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से महाप्रसाद ग्रहण किया. वहीं दोपहर बाद हरिद्वार से आये बैजू शास्त्री महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की विधिवत शुरुआत की गयी. कार्यक्रम को लेकर कमेटी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कथा वाचक बैजू शास्त्री महाराज के द्वारा नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम चार बजे से कथा सुनाई जायेगी. कार्यक्रम के पहले दिन ही पंडाल में कथा सुनने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि भागवत कथा श्रवण का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. इसे सुनने से पुण्य प्राप्त होता है. वहीं जदयू नेता ललन कुमार ने कहा कि भागवत कथा श्रवण एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है जो व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से सभी तीर्थों का फल प्राप्त होता है. मौके पर समाजसेवी अनीत यादव, वार्ड पार्षद दुर्गेश पासवान, वार्ड पार्षद बेचन राम, जिया लाल यादव, निर्दोष यादव, रंजीत कुमार, प्रमोद मेहता, मसूदन यादव, विजय गुप्ता, पिंटू रजक, शिव नंदन राउत, आशीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >