हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को ले निकली कलशयात्रा
सोनवर्षाराज.
नगर पंचायत क्षेत्र के मिथिला चौक स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 101 कन्याओं ने तिलावे नदी से विधि विधान के साथ जल भरकर सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे. कलश यात्रा के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया. इधर धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड रामधुनी संकीर्तन भी प्रारंभ कर दिया गया है. जो लगातार जारी रहेगा. इस आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुगण जुटे हुए थे.
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.