अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ की 24 हजार नगदी सहित ढाई लाख के जेवरात की चोरी

24 हजार नगदी सहित ढाई लाख के जेवरात की चोरी

पतरघट . स्थानीय थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित पंचखुटी बस्ती निवासी संपन्न किसान उमाशंकर सिंह के घर के दो कमरे का बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर 24 हजार नगदी सहित ढाई लाख के बहुमूल्य जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह सभी रात में अपने कमरे में सो रहे थे व बगल के दो कमरा में ताला लगा था. उस दौरान अज्ञात चोरों ने दोनों कमरा के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दोनों कमरा में रखा गोदरेज तोड़कर उसमें रखा 24 हजार नगदी सहित सोने का दो जोड़ा कान की बाली, एक पीस सोने की नकमुनी, चांदी का चार पीस चुड़ी, पांच पीस चांदी का पान सुपारी, एक-एक पीस चांदी का ग्लास, कटोरा, मछली, पेनल्टी व कीमती साड़ी लगभग ढ़ाई लाख का चोरी कर ले गया. गुरुवार की सुबह देखे जाने पर पतरघट पुलिस को घटना की सूचना दिया गया. घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह पतरघट पुलिस मौके पर पहुंचकर कर चोरी की घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई में जुट गयी है. पीड़ित गृहस्वामी उमाशंकर सिंह ने चोरी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देते अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते चोरी गये समानों की बरामदगी की मांग की है. इस बाबत थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. चोरी की घटना में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए एसएफएल टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम को भी थानाध्यक्ष द्वारा बुलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने चोरी की घटना का उद्भेदन कर संलिप्त चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की इन दिनों सुखा नशा का सेवन करने वाले स्मैकर का आतंक काफी बढ़ गया है. उन्होंने पुलिस से ऐसे दोषियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >