जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Navodaya Foundation Day : जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में धूमधाम से नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.

Navodaya Foundation Day : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में बुधवार को नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या नीलम कुमारी और जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भर गया.

नवोदय की स्थापना का उद्देश्य बताया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या नीलम कुमारी ने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई थी. इसकी परिकल्पना तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी. उन्होंने कहा कि आज जवाहर नवोदय विद्यालय देशभर में उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अब प्रत्येक वर्ष 5 अगस्त को नवोदय स्थापना दिवस मनाया जाएगा.

नवोदय को बताया संस्कृतियों को जोड़ने वाला परिवार

मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि नवोदय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं को जोड़ने वाला एक बड़ा परिवार है. यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है.

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान पाठ्य एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता सभी का दिल

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया. शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. कार्यक्रम में शिक्षक एएन सिंह, मनीष कुमार, सीसीए प्रभारी प्रदीप कुमार चौधरी, नंद किशोर गुप्ता, अजय कुमार, संजय कुमार, तनमय विश्वास, पिंटू सामंतों, उत्तम कुमार, मनीष कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, विघ्नेश कश्यप, अविनाश, सतरूपा, शकुंतला कुमारी, रीति, अनुपमा, अंशिका सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >