लोजपाआर ने मनायी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती सहरसा . लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की जिला इकाई ने शनिवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में न्यू कॉलोनी में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जयंती समारोह में सर्वप्रथम पार्टी के सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कर्पूरी ठाकुर को नमन किया. जयंती समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अभाव में बिहार को विकास के रास्ते पर अल्प समय में कर्पूरी ठाकुर लेकर चले. उनके सानिध्य में अति पिछड़ों को 27 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का अधिकार बिहार में मिला. आज पूरे देश में जननायक कर्पूरी ठाकुर रोल मॉडल बन चुके हैं. उनका जीवन सादगी भरा रहा. उनका जीवन आज लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है. जयंती समारोह कार्यक्रम को संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष फूलेश्वर रजक, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, कहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान, सलखुआ प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जिला महासचिव धनंजय कुमार सिंह, रंधीर कुमार सिंह, जिला सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष नरेश मिस्त्री, जिला सचिव देवेश चंद्र मिश्र, महिषी प्रखंड महिला अध्यक्ष सनुपम कुमारी, प्रीति कुमारी, कला देवी, रंजन कुमारी, किरणदेव चौधरी, अनिल शर्मा सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
