भेदभाव को समाप्त कर समान अवसर प्रदान करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी : रितेश
प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.
संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की समारोहपूर्वक मनायी गयी जयंती
सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली गयी, माल्यार्पण किया गया एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन कर बाबा साहेब के विचारों को याद किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड बीडीओ जयकिशन, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेंद्र राय, जगधर यादव, पंसस परितोष कुमार अंशु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग एवं समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प दिवस है. आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो गया है. समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समान अवसर प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर मनोज कुमार रजक, गुलशन मल्लिक, संदीप कुमार, मिथिलेश कुमार पासवान, सुभाष कुमार राम, राजेश कुमार राम, अखिलेश सादा, रविंद्र यादव, मोहम्मद आरजू, मनोज चौधरी, सिकंदर सादा, उपेंद्र सादा, श्याम रजक, मनीष रजक, रविंद्र राम, सागर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया.