सिमरी बख्तियारपुर. बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद पूरे राज्य में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है. इसी कड़ी में नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन चौक के समीप भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गयी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर हो गया. इस दौरान नेता व कार्यकर्ता एनडीए जिंदाबाद और सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आये. मौके पर मौजूद भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई वीएस ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास की गति और तेज होगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा की और इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया. इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद भगत, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, अमित कुमार, अनिल पोद्दार, विनोद पोद्दार, मंटुन कुमार, लूसी देवी, हेमा श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
स्टेशन चौक पर अबीर-गुलाल लगाकर खूब मनाया जश्न
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद पूरे राज्य में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है.
