वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने का निर्देश

वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने का निर्देश

कुल 5200 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडरों की आवश्यकता का आकलन सहरसा. दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में एलपीजी गैस वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, अनियमितता एवं निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में की जा रही कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि वैवाहिक सीजन के मद्देनजर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि जिले की सभी प्रमुख गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शादी-ब्याह के आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कोई कोताही नहीं बरतें. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिले के विभिन्न अनुमंडलों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर कुल 5200 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडरों की आवश्यकता का आकलन किया गया है. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 37 प्रमुख गैस एजेंसियों को उनकी क्षमता एवं क्षेत्र के अनुसार विशिष्ट कोटा निर्धारित किया गया है. राजा इंडेन, अरुणित इंडेन एवं शहीद रमण इंडेन, गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी को पांच, पांच सौ सिलिंडर की आपूर्ति का लक्ष्य दिया गया है. आशा भारत गैस एजेंसी को चार सौ सिलिंडर सहित अन्य ग्रामीण वितरकों को एक सौ से दो सौ सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. जिलाधिकारी ने सभी एरिया सेल्स ऑफिसर को निर्देशित किया है कि वे आवंटित मात्रा के अनुसार संबंधित गैस एजेंसियों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करायें. जिला प्रशासन ने सभी गैस वितरकों को अपने संबंधित एरिया मैनेजरों के साथ समन्वय स्थापित कर स्टॉक अपडेट रखने का निर्देश दिया है. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर को अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है. जिससे कालाबाजारी या कृत्रिम किल्लत जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाये. जिससे आम नागरिकों को उत्सव के समय किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. एक दिवसीय जॉब कैंप 20 को सहरसा . श्रम संसाधन विभाग एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा सोमवार को राजकीय आईटीआई परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी देते नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि स्पार्टकिंग इंडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा 20 अप्रैल को एक दिवसीय जब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के पांचवीं से दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. वहीं इलेक्ट्रिकल के 20 पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के 10वीं से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह नियोजन पूरी तरह निशुल्क है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >