20 जनवरी तक शत प्रतिशत ई केवाईसी व फार्मर आईडी पूर्ण करने का दिया निर्देश

ई केवाईसी व फार्मर आईडी पूर्ण करने का दिया निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक सहरसा . नेशनल ई-गवर्नेस प्लान कृषि के तहत फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में अपर समाहर्त्ता राजस्व, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व अन्य के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि सभी अंचलाधिकारी अपने राजस्व कर्मी, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार से समन्वय स्थापित कर शनिवार से ही अपने संबंधित पंचायत, राजस्वग्राम में मौजूद रहकर किसानों का ई केवाईसी व फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया कि प्रतिदिन प्रति कर्मी 40, 40 ई केवाईसी व फार्मर आईडी अपराह्न चार बजे तक प्रतिवेदन तैयार कर जिला कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी जैविक अनुष्का आनंद को उपलब्ध करायें. साथ ही संकलित प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिले के तहत लक्ष्य को 20 जनवरी तक शत प्रतिशत ई केवाईसी व फार्मर आईडी पूर्ण करना सुनिश्चित करें. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना सत्यापन के प्राप्त होगा. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री में सरलीकरण, फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में प्रत्येक कृषक की अपनी डिजिटल पहचान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >