बासगीत पर्चा की जमीन पर दखल-कब्जे की मांग को लेकर दंपती का आमरण अनशन शुरू

सहरसा जिले के कटैया गांव के एक दंपती ने बासगीत पर्चा के माध्यम से प्राप्त जमीन पर पूर्ण दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. प्रशासनिक आदेश के बावजूद जमीन का अधूरा दखल-दिहानी कराए जाने का आरोप है.

सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड कार्यालय के सामने काली मैदान चबूतरा पर बासगीत पर्चा से प्राप्त जमीन पर पूर्ण दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर कटैया गांव निवासी दंपती ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है. अनशन पर बैठे कुशो शर्मा और कुशमा देवी का आरोप है कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर अब तक पूर्ण रूप से दखल-कब्जा नहीं दिलाया गया. दंपती ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है.

प्रशासनिक आदेश के बावजूद नहीं मिला पूर्ण दखल-कब्जा

कटैया गांव निवासी कुशो शर्मा एवं कुशमा देवी ने बताया कि उन्हें बासगीत पर्चा के माध्यम से मौजा पदमपुर, थाना नंबर 172, खाता नंबर 172, खेसरा नंबर 830 में 2.51 डी भूमि प्राप्त हुई है. इसमें उत्तर चौहद्दी की ओर 0.50 डी तथा दक्षिण चौहद्दी की ओर 1.55 डी भूमि पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए भूमि उपसमाहर्ता एवं आयुक्त की ओर से अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया था.

आधा-अधूरा कराया गया दखल-दिहानी

अनशनकारी दंपती का कहना है कि प्रशासनिक आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी की ओर से जमीन पर आधा-अधूरा दखल-दिहानी कराया गया, लेकिन शेष भूमि पर पूर्ण दखल-कब्जा नहीं दिलाया गया. उस समय अंचलाधिकारी ने बाकी प्रक्रिया भी पूरी कराने का आश्वासन दिया था.

वर्षों से कार्यालय का चक्कर लगाने का दावा

कुशो शर्मा और कुशमा देवी ने बताया कि दखल-कब्जे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वे वर्षों से अंचल कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. उनका आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया.

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन

अनशन पर बैठे दंपती ने कहा कि वे अपनी जमीन पर पूर्ण दखल-कब्जा दिलाए जाने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रखेंगे. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में जारी आदेश के आलोक में शेष भूमि पर भी दखल-कब्जे की कार्रवाई पूरी कराई जाये.

ये भी पढ़ें: मेमू पैसेंजर ट्रेन में आग का प्रारंभिक कारण सामने आया, कंप्रेसर टंकी से शुरू हुई थी आग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लालबहादुर कुमार

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. प्रिंट मिडिया में वर्ष 2012 से लगातार कार्यरत हैं. वर्तमान में मैं सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड में समाचार संकलन के कार्य में जुटे हैं.उनकी रूचि शिक्षा एवं समाज सेवा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >