छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 85.32 लीटर बतायी जा रही है.

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा 85.32 लीटर बतायी जा रही है. शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि डीबी रोड वार्ड नंबर 14 स्थित एसबीआई गली में रहने वाले सत्यम नयन पिता जितेंद्र कुमार सिंह के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गयी है व वहां से शराब को खपाने की तैयारी की जा रही है. सदर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर शाम को उक्त स्थान पर छापेमारी की. टीम ने तलाशी के दौरान एस्बेस्टस के घर के दो कमरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने कुल 330 बोतल 180 एमएल की शराब बरामद की. सदर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. टीम में सदर थाना में पदस्थापित पुअनि सनोज बर्मा, पुअनि जीतेन्द्र कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे. तस्कर मौके से फरार हो गया. सदर थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >