हटाये गये अतिक्रमण पर फिर से हो रहा अवैध निर्माण

जिला प्रशासन द्वारा एक तरफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.

अतिक्रमणकारियों व प्रशासन के बीच चल रहा लुका-छुपी का खेल

सहरसा. जिला प्रशासन द्वारा एक तरफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारी फिर से उस जगह कब्जा जमाने लगे है. जिससे साफ लग रहा है कि यह अतिक्रमण का कार्य रुकने वाला नहीं है. जिन जगहों से अतिक्रमणकारियों को हटाया जाता है, उस पर वापस अतिक्रमणकारी काबिज हो रहे हैं. अतिक्रमणकारियों की हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के महज कुछ दिनों बाद ही अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर अवैध रूप से दुकान बना रहे है. इनके द्वारा नगर निगम के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है एवं प्रशासन मौन बना है. जबकि पूर्व में जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण कर बनाये गये दुकानों को हटा दिया गया था. साथ ही साफ-साफ कहा गया था कि हटाये गये जगह पर दुकान नहीं बनेगा, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि इनको किसी का डर नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार पहले दलाल अतिक्रमणकारी अवैध रूप से सरकारी जमीन का अतिक्रमण करते हैं. फिर दुकान बनाकर उसे मोटी रकम में बेच देते हैं. इस खेल में कुछ स्थानीय दलाल व दुकानदार भी शामिल हैं. जिला प्रशासन द्वारा जब तक सखत कार्रवाई नहीं की जायेगी तब तक अतिक्रमणकारियों एवं प्रशासन के बीच यह तोड जोड़ का खेल चलता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >