स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही करना होगा मूर्ति विसर्जन

स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही करना होगा मूर्ति विसर्जन

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीषा सिंह और संचालन एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने किया. बैठक में आये जनप्रतिनिधियों और पूजा कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने सरस्वती पूजा शांति पूर्वक आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर आयोजन कमेटी को थाना के माध्यम से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही मूर्ति विसर्जन करना अनिवार्य होगा. वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि ध्वनि प्रदूषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी और डीजे पर पाबंदी रहेगी. लाइसेंसधारी पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें. मूर्ति विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार की हथियार का प्रदर्शन ना हो अगर ऐसा पाया गया तो पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए लाइसेंस पर दर्शाया गए रूट चार्ट के अनुसार ही विसर्जन की प्रक्रिया की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहते हुए समय रहते छोटी से बड़ी सूचना से थाना को अवगत कराये. ताकि समय रहते उस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी भी प्रकार की होने वाली अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगा सके और मूर्ति विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार के हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिसके लिए भी पूजा के लाइसेंसधारी ही जिम्मेदार होंगे. बैठक में नप उपसभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, जदयू नेता विपिन गुप्ता, दुर्गेश कुमार, दिनेश मालाकार, अमित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि डिंपल कुमार, संजय पोद्दार, मो बेलाल, दिनेश पासवान, मिथिलेश चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ वकील, राहील अंसारी, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >