पति ने की थी विवाहिता की हत्या, गिरफ्तार

पति ने की थी विवाहिता की हत्या, गिरफ्तार

विवाहिता की गला रेत कर दी गयी थी हत्या सिमरी बख्तियारपुर . बीते 10 अप्रैल को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला से बरियारपुर जाने वाली सड़क मार्ग में सड़क के दक्षिण मकई के खेत में विवाहिता की गला रेत कर हत्या मामले में बख्तियारपुर पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में संलिप्त मृतका के पति मास्टरमाइंड लक्ष्मण पंडित को गुरुवार देर शाम वैज्ञानिक व मानवीय अनुसंधान के आधार पर उसके घर बसौना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि हत्याकांड में मास्टरमाइंड की भूमिका निभाने वाले मृतका का पति अपने घर आया हुआ है. सूचना का सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिस बल के सहयोग से उसके घर बनगांव थाना क्षेत्र के बसौना गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने खगड़िया के रहने वाले हंसराज को अपनी पत्नी के हत्या के लिए पचास हजार रुपये में डील की थी. जिसमें उसने उसे तीस हजार रूपये दे भी दिया था. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले उसके पति को गिरफ्तार किया गया. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अन्य आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फोटो – सहरसा 27 – गिरफ्तार पति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >