बाईक की ठोकर से पति-पत्नी जख्मी

बाईक की ठोकर से पति-पत्नी जख्मी

सोनवर्षाराज . स्थानीय थाना क्षेत्र के अतलखा-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सोहा रजवाडा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल कि हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी पति, पत्नी को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखकर समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जम्हरा गांव निवासी विनोद यादव बाइक से पत्नी ममता देवी के साथ सोहा रजबाड़ा स्थित हॉस्टल में बच्चों के लिए नाश्ता देने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक से भादा गांव निवासी दयानंद शर्मा का पुत्र दिलीप कुमार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें 32 वर्षीय विनोद कुमार का बायां हाथ टूट गया. वहीं उनकी पत्नी 30 वर्षीय ममता देवी को गंभीर चोटें आयी है. सिर में भी गंभीर चोट बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >