अंतिम चरण में जनगणना के फर्स्ट स्टेज का हाउस लिस्टिंग कार्य

जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का हाउस लिस्टिंग कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है.

31 मई तक मकान सूचीकरण एवं आवासीय विवरण का संकलन

सहरसा. जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का हाउस लिस्टिंग कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. घरों का सूचीकरण एवं प्रत्येक आवास पर हाउसहोल्ड नंबर अंकित करने का काम प्रगणकों द्वारा तेजी से किया जा रहा है. जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासीय विवरण का संकलन 31 मई तक निर्धारित है. जनगणना मुख्य कोषांग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अद्यतन रिपोर्ट में सोनवर्षा नगर पंचायत में 100 प्रतिशत, सलखुआ में 98.26 प्रतिशत, बनमा ईटहरी में 96.92 प्रतिशत, सौरबाजार नगर पंचायत में 95.56 प्रतिशत, नवहट्टा नगर पंचायत में 93.12 प्रतिशत, सोनवर्षा प्रखंड में 91.94 प्रतिशत, सौरबाजार प्रखंड में 91.30 प्रतिशत, सतरकटैया प्रखंड में 88.24 प्रतिशत, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 86.31 प्रतिशत, सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में 85.53 प्रतिशत, बनगांव नगर पंचायत में 84.81 प्रतिशत, नवहट्टा प्रखंड में 80.98 प्रतिशत, पतरघट प्रखंड में 80.03 प्रतिशत, महिषी प्रखंड में 79.40 प्रतिशत, नगर निगम में 72.01 प्रतिशत तथा कहरा प्रखंड में 61.53 प्रतिशत मकानों की गणना की जा चुकी है. नोडल पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से निश्चित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कर लेने की अपील की है. पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य कोषांग में रविन्द्र कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सुमन, पूजा कुमारी, आनंद कुमार झा, अखिलेश्वर चौधरी, चंद्रकिशोर रवि, नंदन कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, श्यामदेव, प्रिंस गौरव, मनीष कुमार के साथ तकनीकी सहायक विनीत कुमार, उंजन कुमारी एवं मल्टीटास्किंग पवन कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >