ईस्ट एन वेस्ट में मना होली रंगोत्सव, खूब उड़े रंग, अबीर व गुलाल सहरसा. पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में शनिवार को होली रंगोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने महाविद्यालय में स्थापित मां सरस्वती मंदिर में तैलीय चित्र पर अबीर-गुलाल के पूजन के साथ किया. होली रंगोत्सव समारोह को संबोधित करते चेयरमैन ने कहा कि होली जीवन के चार रंगों का संगम है. उन्होंने इस उत्सव को आपसी भाईचारा के रंग का सबसे बड़ा प्रतीक बताते महाविद्यालय के छात्राध्यापकों को होली का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि होली बहुत बड़ा धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का जीता जागता उदाहरण है. उन्होंने कहा कि प्रकृति के सात रंगों का जिस तरह से हर मनुष्य से जुड़ाव व वास्ता है. उसी तरह रंगों का यह उत्सव समाज के लोगों को एक रंग में पिरो कर भाईचारे व सामाजिक समरूपता को संबल बनाये रखने का एक बहुत बड़ा संदेश देता है. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने सभी को होली की शुभकामना देते सादगी के साथ इस उत्सव को मनाने की बात कही. होली मिलन समारोह के मौके पर कॉलेज के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली के पारंपरिक गीत राधा के संग खेले होली बिरज में, जोगिरा सहित अन्य गीतों पर खूब झूमे. अंत में सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामना दी. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में चले होली मिलन समारोह में महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा, प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, डीएलएड विभागाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, परीक्षा नियंत्रक सह नोडल अंशु कुमार गुप्ता, प्राध्यापक रंजय कुमार राजा, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, श्रीनिवास, विजया मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.
जीवन के चार रंगों का संगम है होलीः डॉ रजनीश
जीवन के चार रंगों का संगम है होलीः डॉ रजनीश
