टैंकर में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत

प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में हर घर नल-जल योजना के बैक वॉश पानी टैंकर पर ढक्कन नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया.

नल-जल योजना में लापरवाही से हुई घटना

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में हर घर नल-जल योजना के बैक वॉश पानी टैंकर पर ढक्कन नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. टैंकर में गिरने से चार वर्षीय बालक गुड्डू कुमार की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में बच्चे को नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी टैंकर का ढक्कन वर्षों से नहीं था. कई बार संबंधित जेई को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसी लापरवाही के कारण मासूम बच्चे की जान चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >