27 फरवरी से होगा चार दिवसीय भगैत महासम्मेलन

27 फरवरी से होगा चार दिवसीय भगैत महासम्मेलन

बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन को लेकर हुआ ध्वजारोहण सौरबाजार. बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन को लेकर गुरुवार को प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि 27 फरवरी से चार दिवसीय भगैत महासम्मेलन का आयोजन होगा. जिसमें बिहार के विभिन्न हिस्से से सैकड़ों भगैत मंडली भाग लेंगे. जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस महासम्मेलन में आने वाले भगैत मंडली और उनसे जुड़े लोगों के लिए भोजन, पानी, शौचालय और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. भगैत महासभा के राष्ट्रीय सभापति अशोक मानव और मालाधारी उपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भगैत महासम्मेलन में बिहार के सैकड़ों भगैत मंडली द्वारा बाबा धर्मराज, बाबा ज्योति, संत बाबा कारू खिड़हर, बाबा अंदू, उदय साह, मीरा साहब समेत अन्य देवी देवताओं की जीवनलीला को भगैत के माध्यम से सुनाया जायेगा. ध्वजारोहण कार्यक्रम में राजद नेता रंजीत यादव, राजकिशोर यादव, बद्री यादव, कैलाश यादव, जयनारायण यादव, जयचंद यादव, बिनोद यादव, मुन्ना यादव, गुड्डू यादव, बिशो पंजियार, ज्ञानदेव पंजियार, सत्तो पंजियार, अमित कुमार, मिट्ठू कुमार, ओम कुमार, अमरजित कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >