धनसार गांव में मंदिर निर्माण की रखी गयी आधारशिला

धनसार गांव में मंदिर निर्माण की रखी गयी आधारशिला

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड के धनसार गांव में केके कतरिया नदी किनारे शिव मंदिर के आधारशिला रखी गयी. धनसार के ग्रामीणों ने रविवार को पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिव मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया. ग्रामीण पवन कुमार राव, पूर्व वार्ड सदस्य अनिल यादव, जगदीश यादव, बद्रीनारायण यादव, चुन्नी राव, अजय यादव, शंकर राव, शंभू यादव आदि ने बताया पार्वती का मंदिर निर्माणाधीन है और निर्माणाधीन उक्त मंदिर के सामने शिव मंदिर निर्माण के लिए पूजा अर्चना कर कार्य आरंभ कर दिया गया है, मंदिर का निर्माण समाज के सहयोग से कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >