पूर्व विधायक डॉ अरुण हुए बिहार जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

पूर्व विधायक डॉ अरुण हुए बिहार जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

लोगों ने दी बधाई सहरसा. सिमरी बख्तियारपुर के पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव को बिहार जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. मनोनीत होने पर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गयी है, इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. पार्टी को धारदार एवं मजबूती प्रदान करेंगे. मनोनयन पर नगर परिषद पूर्व सभापति सह जदयू वरिष्ठ नेत्री रेणु सिन्हा, अंजुम हुसैन, प्रो कुलानंद झा, अनवार आलम, प्रो बिंदु कुमार निराला, प्रो हरि नारायण यादव, राजकुमार साह, सुनील सिंह, सुशील यादव, अमर यादव, रमेश चंद्र यादव, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय यादव, प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह खान, जवाहर यादव, रणवीर यादव, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, विपिन गुप्ता, ललन यादव, मो नोमान, जय सिंह, राजकुमार शाह, प्रो कैलाश यादव, राजेंद्र कुमार, अरुण सिंह, शमशाद, मुरारी सिंह, शैलेंद्र सिंह, स्मिता सिन्हा, सीमा गुप्ता, अनुज मिश्रा, अशोक पासवान, दिनेश पासवान, पप्पू सिन्हा, अमरदीप शर्मा, मो ओबेदुल्लाह, अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू एवं समस्त जदयू परिवार ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >