तीन सौ जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण

तीन सौ जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण

मारवाड़ी युवा मंच ने सेवा की रसोई के तहत किया आयोजन सहरसा . मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा ने शनिवार संध्या स्टेशन परिसर में सेवा की रसोई का आयोजन किया. इस मौके पर लगभग तीन सौ जरूरतमंदों के बीच पूरी-सब्जी का वितरण किया गया. यह सेवा गोपाल जी दहलान द्वारा दी गयी. जिन्होंने अपनी श्रद्धा व भक्ति से इस आयोजन को सफल बनाया. उनके इस सहयोग से संगठन गौरवान्वित महसूस कर रहा है. कार्यक्रम में प्रांतीय सहायक मंत्री विकास खेतान, अध्यक्ष आदित्य मित्तल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित केजरीवाल, सह सचिव मनीष पचेरिया, सह कोषाध्यक्ष विनय दारुका, विक्रम अग्रवाल, राकेश परसुरामपुरिया, दीक्षित खेतान, आनंद भीमसेरिया, रोहित तुलस्यान, विपुल दहलान, गिरधारी दहलान, राहुल सलामपुरिया के साथ सभी सदस्य मौजूद रहे. समाज के रमेश भीमसेरिया, श्रवण मित्तल भी मौजूद थे. शाखा सदस्यों ने कहा कि गोपाल जी दहलान का यह कदम ना केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी लाया. बल्कि हमें भी सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा गोपाल जी दहलान का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने गोपाल जी दहलान की इस सेवा को सराहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन विकास खेतान ने किया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन आदित्य मित्तल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >