पत्नी की हत्या मामले में पति सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर एफआइआर दर्ज

बलवाहाट थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के मदनपुर वार्ड 2 में हुई विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

मृतका की मां के आवेदन पर बलवाहाट थाना में मामला दर्ज आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सिमरी बख्तियारपुर. बलवाहाट थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के मदनपुर वार्ड 2 में हुई विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका की मां नूरानी खातून, निवासी धकजरी, थाना सोनवर्षा कचहरी के लिखित आवेदन पर पति सहित ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद मो जफर का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था. जब इसकी जानकारी उनकी पुत्री रौनक खातून को हुई तो उसने इसका विरोध किया. इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. स्वजनों के अनुसार रौनक खातून करीब छह महीने बाद अपने मायके से ससुराल मदनपुर लौटी थी. वहीं उसका पति मो जफर भी 14 मई को राजस्थान से घर वापस आया था. घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर उसी बात को लेकर तनाव और कहासुनी शुरू हो गयी थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते गुरुवार को पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान रौनक खातून ने सज-धजकर नृत्य किया था. यह बात उसके पति को नागवार गुजरी. आरोप है कि इसी बात को लेकर मो जफर ने उसे अपशब्द कहे और शाम में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया गया है कि रौनक ने अपनी मां को फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी. हालांकि, मायके वालों ने इसे पति-पत्नी के बीच होने वाला सामान्य विवाद समझकर गंभीरता से नहीं लिया. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि बाद में मो जफर ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक खातून की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर सभी लोग फरार हो गये. इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतका की मां के लिखित आवेदन पर पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >