नीलगाय के बढ़ते उपद्रव से किसान परेशान

अंचल क्षेत्र स्थित खेत व बहियारो में इन दिनों नीलगाय के बढ़ते उपद्रव से किसान बेहद परेशान हैं.

सोनवर्षाराज. अंचल क्षेत्र स्थित खेत व बहियारो में इन दिनों नीलगाय के बढ़ते उपद्रव से किसान बेहद परेशान हैं. ऐसे में किसानों की परेशानी को देख बड़गांव पंचायत की मुखिया अनामिका कुमारी ने जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रशासनिक पहल कर नील गाय के उपद्रव से निजात दिलाने की गुहार लगायी है. दरअसल अंचल क्षेत्र के शाहपुर, सहमौरा, सोहा, नवटोलिया, लगमा, बड़गांव, सहसौल, बसनही सहित कई गांवों में नीलगाय झुंड में खेतों में घुसकर फसलों को न केवल खा जाती है, बल्कि रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर देती है. इससे फसलों की उपज पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका पूरी तरह बढ़ जाती है. ऐसे में फसल बर्बाद होने से किसान नीलगाय के आतंक से डर से सहमे हुए हैं. कई किसानों ने बताया कि नीलगाय की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में फसल के उपज को ओर भी बुरी तरह प्रभावित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >