मरम्मति कार्य को लेकर आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

मरम्मति कार्य को लेकर आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहरसा . पावर हाउस 33 केवी मरम्मति एवं स्विच लगाने का कार्य करने के कारण रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सहरसा शहरी सुशील कुमार सुधांशु ने बताया कि पुराना पावर हाउस सब स्टेशन 33/11 केवी से निकलने वाले विद्युत टाउन एक, टाउन फीडर दो, गंगजला एक, गंगजला दो, गंगजला तीन, कलेक्ट्रेट फीडर, पंचगछिया व बैजनाथपुर फीडर के सभी क्षेत्र की आपूर्ति 10.30 बजे सुबह से तीन बजे शाम तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता शहरी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. मरम्मति के दौरान तकनीकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है. इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि आवश्यक घरेलू व व्यावसायिक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें. जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस रखरखाव कार्य का उद्देश्य लाइन व उपकरणों की कार्य क्षमता को दुरुस्त रखना है. जिससे निर्बाध व सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >