साप्ताहिक जांच परीक्षा में सफल छात्रों को डीएम करेंगे पुरस्कृत

रविवार को कक्षा छह से कक्षा 12 तक के बच्चों की जिला स्तरीय साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल सभागार में आयोजित की गयी.

छह से कक्षा 12 तक के बच्चों की हुई जिला स्तरीय साप्ताहिक जांच परीक्षा

सहरसा. बिहार शिक्षा परियोजना शिक्षा विभाग के तहत रविवार को कक्षा छह से कक्षा 12 तक के बच्चों की जिला स्तरीय साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन जिला स्कूल सभागार में आयोजित की गयी. एडीपीसी अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी बालकृष्ण कश्यप, एकाउंटेंट प्रणव कुमार एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. जिले के सभी प्रखंडों से कुल 60 प्रतिभागी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जायेगा. सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर जारी प्रयासों के तहत जिलाधिकारी के निदेशानुसार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में कक्षा छह से कक्षा 12 तक साप्ताहिक जांच परीक्षा एवं क्विज परीक्षा की शुरुआत जिले में की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस दौरान भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनको पूर्ण तन्मयता से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. परीक्षा नियंत्रक आनंद झा के नेतृत्व में वीक्षण कार्य में नंदिनी कुमारी, मुकेश कुमार, अजय रंजन, गौतम कुमार ठाकुर, अंकित कुमार सिंह, मिस्टर मुकेश कुमार, रहमतुल्लाह, अनिल कुमार, सत्यम कुमार, मो सरवर लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >