ससमय उठाव कर नियमानुसार उपभोक्ताओं के बीच करें खाद्यान्न का वितरण

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन सहरसा के निर्देश पर मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को संगठनात्मक समीक्षा व विक्रेताओं की समस्या को लेकर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सोनवर्षाराज के विक्रेताओं की बैठक जिलाध्यक्ष मो सलीम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की संगठनात्मक समीक्षा व विक्रेताओं की समस्या को लेकर हुई बैठक सोनवर्षाराज. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन सहरसा के निर्देश पर मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को संगठनात्मक समीक्षा व विक्रेताओं की समस्या को लेकर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सोनवर्षाराज के विक्रेताओं की बैठक जिलाध्यक्ष मो सलीम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विक्रेताओं की समस्या व निदान को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. एसएफसी व डीएसडी को लेकर सबसे अधिक समस्या रहने व इसमें सुधार नहीं होने पर संघ के द्वारा नाराजगी जतायी गयी. सभी विक्रेताओं के द्वारा क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार की समस्या से जिले के सभी पदाधिकारियों से अवगत कराया और इसके निदान के लिए कहा गया. जिससे समस्या न हो सके. साथ ही सभी विक्रेताओं को ससमय उठाव और नियमानुसार उपभोक्ताओं के बीच खाद्यान्न वितरण करने की बात कही गयी. बैठक का संचालन जिला वरीय उपाध्यक्ष सोनू सिंह के द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से नीरज त्यागी, गुरुचरण पासवान, सोनू भगत, सुरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, नवनीत कुमार, सोनू यादव, वकील ऋषिदेव, सुनील कुमार, रौशन यादव, सुबोध मेहता, रामचंद्र कुमार, मुक्तिनाथ मंडल, मनबोध पासवान, कुमार गौरव, राजीव सिंह, बमबम झा, विक्रम राणा सहित कार्यालय कर्मी चंदन कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >