किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : डीडीसी

किसानों की पहचान और योजनाओं की पहुंच को लेकर प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है.

सलखुआ पहुंचे डीडीसी गौरव कुमार ने लिया किसान रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा

सलखुआ. किसानों की पहचान और योजनाओं की पहुंच को लेकर प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है. नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने प्रखंड का सघन दौरा कर किसान रजिस्ट्रेशन एवं किसान आइडी निर्माण अभियान की जमीनी हकीकत परखी. डीडीसी सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीडीओ व सीओ के साथ चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य का स्थल निरीक्षण किया. इसके बाद वे सितुआहा और गोरदह के बाद मुबारकपुर पंचायत पहुंचे, जहां कैंप लगाकर किए जा रहे किसान आइडी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व कर्मचारियों व तैनात कर्मियों से प्रक्रिया, प्रगति और आ रही दिक्कतों की विस्तृत जानकारी ली. ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर डीडीसी ने सीधे किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. किसानों ने नाम-अंतर, दस्तावेजों की त्रुटि और तकनीकी परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया. इस पर डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आइडी अनिवार्य है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बीएओ और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि एक भी पात्र किसान वंचित न रहे. बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में नियमित रूप से कैंप लगाकर 21 जनवरी तक किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान सीओ पुष्पांजलि कुमारी, बीएओ अभिजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >