सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र के उटेशरा एवं गोरदह पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना रहा. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. उटेसरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में डीसीएलआर सदर धीरज कुमार सिंह, मुखिया अनिल यादव, सीडीपीओ श्वेता प्रसाद, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. शिविर में राजस्व, मनरेगा, विद्युत आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, शिक्षा एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 स्टॉल लगाए गये थे. यहां पूर्व से प्राप्त 110 आवेदनों के अलावा 22 नए आवेदन लिए गये. अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 110 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. इस अवसर पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर कर दिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर गोरदह पंचायत सरकार भवन में भी एडीएम गणेश कुमार, सीओ पुष्पांजलि कुमारी एवं बीपीआरओ कैलास पासवान की मौजूदगी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. सीओ पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि यहां पूर्व में प्राप्त 57 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि शिविर के दौरान 15 नए आवेदन प्राप्त हुए. दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में कुल मिलाकर 167 मामलों का निष्पादन किया गया.
सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 167 मामलों का हुआ निष्पादन

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 167 मामलों का हुआ निष्पादन
Copied link
प्रखंड क्षेत्र के उटेशरा एवं गोरदह पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.