SAHARSA : सीपीआइ नेता ओमप्रकाश नारायण ने बच्चों की स्थिति की ली जानकारी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मध्याह्न भोजन खाने से महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआहा के दो सौ से अधिक बच्चों की तत्काल तबियत बिगड़ गई.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट :

मध्याह्न भोजन खाने से महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआहा के दो सौ से अधिक बच्चों की तत्काल तबियत बिगड़ गई. बच्चों के तबीयत अधिक खराब होने के कारण उन्हें पीएचसी महिषी एवं सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण एवं छात्र नेता शंकर कुमार सदर अस्पताल पहुंच बच्चों की तबीयत देखी एवं जानकारी ली. उन्होंने कहा कि एक एनजीओ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान समिति द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन दिया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक भोजन बनाने में गड़बड़ी हुई एवं विशाक्त भजन बच्चों को परोसा गया. जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई. लगभग दो सौ से अधिक बच्चों की स्थिति नाजुक है. किसी को भी बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित हो. उन्होंने मौजूद अभिभावकों से भी विस्तृत जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >