मंत्रिमंडल विस्तार से राज्य और कोसी क्षेत्र को मिलेगी नई गति, बोले पूर्व मंत्री आलोक रंजन

Saharsa News: पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ आलोक रंजन ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही साथ कहा की बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास और सुशासन को एक नई मजबूती मिलेगी.

Saharsa News, विनय कुमार मिश्र: डॉ आलोक रंजन ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी. डॉ. आलोक ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास और सुशासन को एक नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त मंत्री जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरते हुए राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

​विकास और जनकल्याण को मिलेगी प्राथमिकता

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कुमार अमरज्योति ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार विकास, जनकल्याण और सुशासन की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है. इस मंत्रिमंडल विस्तार से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी, जिससे बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूयेगी.

​सोनवर्षा विधायक के मंत्री बनने पर हर्ष

सोनवर्षा राज के विधायक रत्नेश सादा को पुनः मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक ने कहा कि इससे कोसी क्षेत्र सहित पूरे बिहार को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने इसके लिए बिहार की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं.

​बधाई देने वालों का तांता

​बिहार के नए मंत्रियों को साजन शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष), ​माधव चौधरी (भाजपा नेता), ​शिवभूषण सिंह व अनमोल भगत (महामंत्री), भैरव झा, मिहिर झा, राजीव रंजन साह (उपाध्यक्ष), मनीष कुमार, गौरव सिंह, संतोष गुप्ता, सुमित वर्मा, अभिनंदन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता ने शुभकामनाएं दी.

Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >