प्रखंड क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है.कई उपभोक्ताओ ने बिजली विभाग कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर दिया है और आंदोलन की चेतावनी दी है.पिछले एक सप्ताह से प्रचंड धुप ब उमस भरी गर्मी पर रही है.इस मौसम में आम जन जीवन की सुरक्षा के लिये निर्बाध रूप से बिजली व पानी की आपूर्ति अति आवश्यक है.लेकिन बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट नही हो पा रहा है.उपभोक्ताओ ने बताया की खोनहा पावर ग्रिड के विशनपुर व भरना फीडर में रात्रि में भी कई बार बिजली काटी जाती है.जिसके कारण चैन का नींद भी हराम हो गया है. उपभोक्ताओ ने बिजली कटौती में सुधार नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इस मामले में पूछने पर बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया की सहरसा से ही बिजली की कटौती की जा रही है. जरूरत के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नही की जा रही है. रिपोर्ट :- लालबहादुर, सत्तरकटैया(सहरसा)
सहिरसा से रिपोर्ट, भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता आक्रोशित
सहिरसा से रिपोर्ट, भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली की कटौती से उपभोक्ता आक्रोशित
