कार्यालय पहुंच आयुक्त ने मौके पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सदर मधेपुरा एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय का अचानक औचक निरीक्षण किया.

प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अनुमंडल कार्यालय व डीसीएलआर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

त्वरित समाधान व जनसेवा उन्मुख कार्यशैली का दिया निर्देश

सहरसा. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सदर मधेपुरा एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय का अचानक औचक निरीक्षण किया. लगातार प्राप्त हो रही जनशिकायतों के समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्य निष्पादन, कर्मियों की उपस्थिति एवं जनसुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गयी. इस क्रम में पायी गयी कमियों को उजागर करते संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाते जनसेवा उन्मुख दृष्टिकोण अपनाएं एवं लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लायें.

भूमि व आपूर्ति से संबंधित आयीं अधिकांश शिकायतें

आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में मौजूद 50 से अधिक फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी. अधिकांश शिकायतें भूमि एवं आपूर्ति से संबंधित पायी गयी. उन्होंने मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि वे अविलंब कार्यवाही करते संबंधित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े. निरीक्षण के क्रम में परिसर में जर्जर अवस्था में पड़े शौचालय को तत्काल ध्वस्त कर आमजन के लिए नये शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया. साथ ही परिसर में उपलब्ध खाली भूमि पर आमजन की सुविधा के लिए भवन निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया. आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन का मूल उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >