चिराग पासवान ने किया रोड शो, लोगों से राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान का किया अपील

चिराग पासवान ने किया रोड शो, लोगों से राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान का किया अपील

सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान पर रविवार दोपहर करीब एक बजे पहुंचे लोजपा आर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोजपा आर प्रत्याशी राजेश वर्मा के साथ सिमरी बख्तियारपुर की सड़कों पर रोड शो किया. इस दौरान चिराग पासवान की एक झलक देखने को लेकर लोगों की भीड़ लग गयी. रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने चिराग पासवान व राजेश वर्मा का स्वागत फूल माला पहनाकर किया. कड़कड़ाती धूप में चिराग पासवान का काफिला उच्च विद्यालय मैदान से निकलकर पोखर रोड, मल्लिक टोला, स्टेशन चौक, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, शर्मा चौक, ब्लॉक चौक, डाक बंगला चौराहा, पुरानी बाजार, रानी बाग, मालगोदाम रोड से वापस उच्च विद्यालय मैदान पहुंचा. जहां रोड शो समाप्त हुआ. इस दौरान लोजपा नेत्री सरिता पासवान, भाजपा नेता रितेश रंजन, जदयू नेता ललन यादव, कार्यालय प्रभारी विजय यादव, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, भाई भीएस, अरविंद भगत, निर्मल भगत, ब्रजेश यादव, राकेश रंजन सिंह, रौशन बादशाह, अमित केसरवानी सहित एनडीए के दर्जनों नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. फोटो – सहरसा 20- रोड शो करते चिराग पासवान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >