वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय अमरपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ भव्य आयोजन सहरसा. डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय अमरपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा, अनुशासन व आत्म विश्वास के महत्व पर जोर देते निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते स्वागत गान, पारंपरिक नृत्य, हास्य नाटक, मनोरंजनात्मक गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. इस समारोह का मुख्य आकर्षण साइंस प्रोजेक्ट, डीएनए हेलिक्स मॉडल, वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम व चन्द्रयान तीन लॉचिंग सिस्टम रहा. इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उप विकास आयुक्त व जिला कल्याण पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया. समारोह में शैक्षणिक एवं पाठयेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला कल्याण पदाधिकारी ने सम्मानित किया. यह पल सभी छात्रों व मौजूद अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण था. यह उत्सव नि केवल छात्रों को मंच प्रदान किया. बल्कि विद्यालय में एकता, टीम वर्क व रचनात्मकता की भावना को भी मजबूती प्रदान किया. इस अवसर पर प्रबंधक सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निखिल निशांत मिश्रा मौजूद थे. अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार ने सभी आगत अतिथियों, अभिभावाकों, शिक्षकों व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >