राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने लहराया परचम

जिले को मिला दो गोल्ड मेडल, छह सिल्वर एवं चार ब्रॉन्ज मेडल सहरसा . स्ट्रीट डांस एकेडमी के बच्चों ने जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया. बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले को दो गोल्ड मेडल, छह सिल्वर व चार ब्रॉन्ज मेडल मिला. सभी बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए. चयनित बच्चों में श्रेया गुप्ता, स्ट्रीट डांस एकेडमी ग्रुप आकृति, सोनाक्षी, गुनी, प्रियंका, मिसिता, विशेषांक सिंह, मैथिली वत्स, आदित्री कर्ण, रियांशी, राजनंदनी, सौंदर्य सुमन, प्राची, अनिकेत, अनीश, रियांश खेतान, आरोही तुलस्यान शामिल हैं. स्ट्रीट डांस एकेडमी के डायरेक्टर एवं बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट के ज्वाइंट-सेक्टरी नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज किया. उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे गोल्ड एवं सिल्वर मेडल लाए है वो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. चयनित प्रतिभागी के परिवार में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >