डीएम व एसपी की मौजूदगी में आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया गया जागरूक

आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया गया जागरूक

सहरसा . जिला मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय पूरब बाजार में शनिवार को बच्चों व शिक्षकों के बीच जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद यादव, प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार सहित रतन कुमार गुप्ता, विश्वजीत कुमार, राकेश कुमार सिंह, अंकुल कुमार, कुंदन कुमार, सिंपल कुमारी ने बच्चों एवं मौजूद लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षा की जानकारी दी. साथ ही मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया. जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय के बारे में बच्चों एवं शिक्षकों को सुझाव दिया. वहीं विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त अग्निशमन कर्मियों द्वारा अलग-अलग प्रखंड नवहट्टा, सौरबाजार, महिषी के ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से सुरक्षा, बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर एवं लीफलेट वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >