खेत जोत रहे ट्रैक्टर से गिरा बालक, झाल की चपेट में आने से मौत

खेत जोत रहे ट्रैक्टर से गिरा बालक, झाल की चपेट में आने से मौत

ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव में शनिवार दोपहर खेत जोतने के दौरान झाल (ताबा) के चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार अतलखा पंचायत के वार्ड 6 निवासी सज्जन मंडल शनिवार दोपहर बड़गांव निवासी प्रकाश झा के भाड़े के ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करवा रहा था. खेत की जुताई के दौरान दिलखुश मंडल का पुत्र व सज्जन मंडल का भतीजा 7 वर्षीय उजाला कुमार ट्रैक्टर पर ड्राइवर के बगल में साथ बैठा हुआ था. इसी बीच जुताई क्रम में अचानक उजाला कुमार ट्रैक्टर से नीचे खेत में गिर गया. जिसका झाल के ताबा से कट जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया. बालक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बसनही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >