फर्जी अंक पत्र पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर केस दर्ज

फर्जी अंक पत्र पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर केस दर्ज

निगरानी विभाग की जांच में खुली पोल सिमरी बख्तियारपुर .बिहार में फर्जी डिग्री के आधार पर बहाल शिक्षकों पर निगरानी विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, भौरा में पदस्थापित एक नियोजित शिक्षिका के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने इंटरमीडिएट के अंक पत्र में हेराफेरी कर नौकरी हासिल की थी. क्या है पूरा मामला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक जांचकर्ता संजय कुमार द्वारा थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी शिक्षिका वंदना कुमारी पिता कुलदीप मेहता, निवासी महारस, थाना बनमा इटहरी ने नियोजन के समय इंटरमीडिएट का जो अंक पत्र जमा किया था, वह जांच में फर्जी पाया गया है. अंक बढ़ाकर फर्स्ट डिवीज़न दिखाया निगरानी विभाग द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से कराए गये सत्यापन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शिक्षिका ने नियोजन के समय जो अंक पत्र जमा किया था, उसमें कुल प्राप्तांक 680 (प्रथम श्रेणी) दर्शाया गया था. जब बोर्ड से इसकी जांच कराई गयी तो पाया गया कि उक्त रोल नंबर पर असल में कुल प्राप्तांक 433 (द्वितीय श्रेणी) ही है. आरोप है कि शिक्षिका ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने अंक बढ़ाए और धोखे से नियोजन का लाभ प्राप्त किया. इन धाराओं में केस दर्ज पटना उच्च न्यायालय द्वारा नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. निगरानी विभाग ने आरोपी शिक्षिका वंदना कुमारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य फर्जी नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की आगे की छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ………………………………………………………………………. एटीएम से ग्राहकों के साथ लगातार हो रही धोखाधड़ी सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित एटीएम से ग्राहकों के साथ लगातार हो रही धोखाधड़ी को लेकर सदर पुलिस ने गुरुवार को एटीएम का निरीक्षण व जांच की. बताया जाता है कि गंगजला स्थित एटीएम से लगातार धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा था. एटीएम से पैसा निकालने के दौरान ग्राहकों का एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाता था, पैसा निकासी के दौरान एक युवक ग्राहकों के पीछे खड़ा रहता था. फ्राॅड द्वारा एटीएम मशीन पर एक मोबाइल नंबर चिपका दिया गया है, ग्राहकों द्वारा एटीएम कार्ड मशीन में फंसने की शिकायत एटीएम मशीन रुम में चिपकाये नंबर पर फोन करने पर ग्राहकों को शहर के किसी चौराहे पर बुलाया जाता था. यह कह कर कि यहां आइये टेक्नेशियन आपके समस्या का सामाधान कर देगा, ग्राहक एटीएम कार्ड मशीन में छोड़ कर चला जाता है. कुछ देर के बाद ग्राहकों के खाते से रुपया की निकासी हो जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >