पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

मृतक के आश्रितों को सरकार से 50-50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की.

सलखुआ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सलखुआ में भी कैंडल मार्च निकाला गया. वीआईपी के प्रदेश प्रवक्ता मिथिलेश विजय ने इस मार्च का नेतृत्व किया. प्रखंड मुख्यालय में वीआईपी के बैनर तले मंगलवार की संध्या ब्लॉक चौराहा पर लोग एकत्र हुए. मोमबत्तियां लेकर भ्रमण कर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया. प्रदेश प्रवक्ता मिथिलेश विजय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या आतंकवादियों द्वारा कर दी गयी. जिसके विरोध में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मृतक के आश्रितों को सरकार से 50-50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की. साथ ही पाकिस्तान और आतंकियों की कड़ी निंदा की. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की. देश भर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. रैली में रूपेश कुमार, गणेश सहनी, जनक सहनी, दिवेश कुमार, रविंद्र यादव, विक्की भगत, फुलेंद्र यादव, धानो सहनी, सुनील यादव, पप्पू यादव, संतोष स्वर्णकार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >