जिले से उठी दहेज मुक्त बिहार की मुहिम

जिले से उठी दहेज मुक्त बिहार की मुहिम

दहेज मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प सहरसा. जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत नारियार वार्ड संख्या आठ स्थित मो नजीर के आवास पर दहेज मुक्त जागरूकता अभियान चलाने को लेकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया. चेयरमैन मो नजीर, अध्यक्ष मो. सफीक अहमद व कार्यक्रम प्रबंधक कृष्ण मोहन सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही मौजूद लोगों ने दहेज मुक्त बिहार बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प भी लिया. चेयरमैन मो नजीर ने कहा कि दहेज समाज के लिए एक महा रोग बन चुका है. दहेज के कारण बेटियों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि समाज की बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत कोसी क्षेत्र की धरती सहरसा से की जा रही है, जिसे आगे पूरे बिहार में विस्तारित किया जायेगा. अभियान के तहत गांव-गांव एवं घर-घर जाकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज मुक्त समाज बनाओ का संदेश दिया जायेगा. कार्यक्रम में फाउंडेशन की सचिव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान को समर्थन देते हुए सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >