दहेज के लिए गर्म लोहे के छड़ से जगह-जगह दागा

दहेज के लिए गर्म लोहे के छड़ से जगह-जगह दागा

गंभीर हालत में परिजनों ने जख्मी महिला को सीएचसी में कराया भर्ती सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत के मोहनुपर गांव में एक विवाहिता के साथ दहेज को लेकर हैवानियत का मामला सामने आया है. मोहनुपर के कयूम आलम की पुत्री रिफत खातून को उसके ससुराल वालों द्वारा कथित रूप से मारपीट कर गर्म लोहे के छड़ से जगह-जगह दाग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. गुरुवार को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जख्मी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़िता की मां साजन खातून ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने पुत्री की शादी देहद के मो हारुन से धूमधाम से की थी. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला का पति मो हारून, सास बेचनी खातून, ससुर मो इल्यास, देवर फारूख समेत अन्य परिजनों द्वारा कई दिनों से मारपीट कर और गर्म लोहे से दागने के साथ जान मारने का प्रयास किया जा रहा था. गुरूवार को किसी तरह जान बचाकर मोहनपुर स्थित अपने मायके पहुंची. ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री से चार लाख रुपये और एक बाइक की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. लेकिन इस बार उनकी बेटी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने कहा कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >