प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा किया हंगामा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा किया हंगामा

मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को मिला खराब भोजन, की शिकायत सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर में शनिवार को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों ने खराब भोजन मिलने की शिकायत की. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रथम चरण के कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिषी प्रखंड अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के भाग संख्या 1 से 64 तक के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी अर्थात बीएलओ को जो भोजन उपलब्ध कराया गया, वह बेहद ही निम्न दर्जे का था. भोजन मिलने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल बीएलओ ने भोजन खराब होने का आरोप लगा हंगामा किया. मौजूद बीएलओ ने साफ तौर पर भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो भोजन उपलब्ध कराया है, वह गुणवत्ता विहीन है. बीएलओ ने कहा कि कार्यक्रम में उपलब्ध कराये गये भोजन से गंध आ रही थी. इस तरह का भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है. सभी बीएलओ ने इस बात की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन से भी की. जिसके बाद बीडीओ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये बीएलओ को स्थानीय बाजार से नाश्ता मंगा उपलब्ध करवाया गया. जिसके बाद सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी शांत हुए. इस बाबत बीडीओ जयकिशन ने बताया कि भोजन खराब होने की शिकायत मिली थी. सभी को नाश्ता मंगा खिला दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >