प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन

प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन

भद्दी संकुल के एनपीएस भरना टोला की शिक्षिका पूजा कर्ण व पल्लवी कुमारी रही प्रथम पतरघट. शिक्षा विभाग के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय प्रांगण में किया गया. आयोजित टीएलएम मेला का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला ने कहा कि आज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अलख जगाने वाले उन तमाम शिक्षकों के भरोसे बच्चों का भविष्य निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय में मौजूद दर्जनों शिक्षकों में मात्र एक दो शिक्षक ही विद्यालय व बच्चों के प्रति आस्थावान रहते हैं. जिससे उनकी ख्याति भी बनती हैं. वैसे शिक्षक बच्चों के लिए सदा आदर्श भी बनते हैं. उन्होंने नवाचार विधि से बच्चों को सिखाने के लिए शिक्षकों द्वारा तैयार विभिन्न तरह के टीएलएम का मुआयना कर शिक्षकों को इसके लिए साधुवाद दिया. उन्होंने सभी मौजूद प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया. आयोजित टीएलएम मेला में प्रथम स्थान हासिल करने वालों में भद्दी संकुल के एनपीएस भरना टोला की शिक्षिका पूजा कर्ण एवं पल्लवी कुमारी, द्वितीय स्थान पर पिपरा संकुल के मध्य विद्यालय गोलमा की शिक्षिका स्वर्णशिखा भारती, अरविंद कुमार तिवारी रही. जबकि तृतीय स्थान पर धबौली संकुल के एनपीएस चकारही की शिक्षिका निधि कुमारी एवं शाइस्ता प्रवीण द्वारा बेहतरीन टीएलएम प्रस्तुत कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. मौके पर संकुल समन्वयक सह प्रधानाध्यापक बंटी कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मो हसन इमाम, अनुभव कुमार सिंह, चंदन कुमार, मो ओसामा, एकाउंटेंट सुनील कुमार, उद्घोषक भवेश कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य रोहित सिंह, सुधांशु सौरभ, गोविंद कुमार, गौतम कुमार, रंजीता कुमारी, शशिभूषण पराशर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >