जनगणना कार्य में नहीं मिलनी चाहिए किसी भी तरह की शिकायत : बीडीओ

प्रखंड स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम क्षेत्र के मध्य विद्यालय विशनपुर में संपन्न हुआ.

प्रखंड स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

पतरघट. प्रखंड स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम क्षेत्र के मध्य विद्यालय विशनपुर में संपन्न हुआ. चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं में चिन्हित कुल 235 प्रगणक एवं 45 पर्यवेक्षक को सात ग्रुप में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है. पर्यवेक्षक के रूप में हाईस्कूल के वरीय एवं अनुभवी शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया, जो 13 अप्रैल से प्रारंभ जनगणना प्रशिक्षण कार्य सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को फील्ड ट्रेनर हरेराम कुमार, मो हसन इमाम, अश्विनी कुमार एवं विजय कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि 2 मई से 31 मई तक प्रथम चरण के होने वालें जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा दिया जायेगा. उन्होंने समापन पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के बीच जानकारी देते हुए कहा कि घर-घर जाकर होने वाली जनगणना कार्य में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. पूरी पारदर्शिता के साथ जनगणना कार्य की मॉनिटरिंग उनके अलावा वरीय पदाधिकारी द्वारा भी की जायेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होना तय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >