सत्तरकटैया . प्रखंड के पुरीख में महान समाजवादी स्व विश्वनाथ सिंह की स्मृति में परमार परिवार द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण एवं गरीब भोज का आयोजन किया गया. जदयू नेता रंजीत कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जदयू नेता घनश्याम चौधरी के हाथों सौ से अधिक गरीबों को कंबल दिया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व विश्वनाथ बाबू समाजसेवी व गरीबों के मसीहा व्यक्ति थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया. परमार परिवार द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर विगत 30 वर्षों से निरंतर गरीब एवं निसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण एवं गरीब भोज का आयोजन किया जा रहा है. जो अत्यंत सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य है. समाज के लोगों को इस परिवार से सीख लेने की आवश्यकता है. इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, जदयू नेता उपेंद्र दास, गणेश शर्मा, सरपंच मनोज कुमार सिंह, शिक्षाविद् परमेश्वर सुतिहार, दिवाकर सिंह, रतनी देवी, जीवेंद्र नारायण सिंह, रंधीर कुमार सिंह, रघुवंश नारायण सिंह, अधिवक्ता हरिवंश नारायण सिंह, शिवम, विभूति, नन्हें सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
