भाजपा नेत्री लाजवंती झा बनी झारखंड चुनाव प्रभारी

भाजपा नेत्री लाजवंती झा बनी झारखंड चुनाव प्रभारी

सहरसा . भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व तेज तर्रार नेत्री लाजवंती झा को महिला मोर्चा की ओर से झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. साथ ही श्रीमती झा को सदस्यता अभियान के पांच सदस्यीय प्रदेश टोली में भी रखा गया है. निश्चित रूप से भाजपा बिहार में महिला चेहरा के रूप में लाजवंती झा एक सशक्त व प्रभावशाली महिला है. श्रीमती झा एक अच्छी वक्ता के साथ अच्छी संगठनात्मक सूझ बूझ भी रखती हैं. भाजपा बिहार में लाजवंती झा एक मजबूत महिला नेत्री के रूप में अपना स्थान रखती है एवं आने वाले समय में पार्टी इन पर दांव खेल सकती है. वहीं भाजपा नेत्री लाजवंती झा को सदस्यता अभियान में प्रदेश टीम में सह संयोजक के रूप में रखा गया है. इस महत्वपूर्ण दायित्व उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >