सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के जलसीमा गांव में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर एक बाइक की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार विराटपुर पंचायत के जलसीमा वार्ड 3 निवासी धनंजय कुमार अन्य दिनों की तरह बीते शुक्रवार को अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बीआर 19 यू 8173 दरवाजे पर खड़ी कर सोने चला गया. सुबह उठने पर पाया कि दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब है. जिसके बाद पीड़ित ने आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की. बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष सजंय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
दरवाजे पर से बाइक की चोरी

दरवाजे पर से बाइक की चोरी
Copied link
दरवाजे पर से बाइक की चोरी